महराजगंज। नौतनवां ब्लाॅक के ग्राम पंचायत विषखोप के ग्रामीणों ने मंगलवार को जाम व बजबजाती नाली का साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। ईदगाह से पुलिया तक होकर जाने वाली करीब 400 मीटर की जाम नाली की सफाई की। लोगों ने बताया कि नाली की सफाई न होने के कारण जाम हो गई थी, जिससे लोगों को दुर्गंध आ रही थी। नाली की सफाई में मंसूर आलम, हनीफ, सनीफ, संजय, रहमतुल्लाह, अब्दुल्लाह, अतहर, शमशाद, सुफियान, फिरोज,हद्दीश, जलालुद्दीन, चिनकान, कन्हई, शाकिर अली, नजरे आदि शामिल रहे। एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी तैनात हैं, अगर साफ सफाई नहीं हो रही है तो जांच पड़ताल कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद