परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसासुमाली, टोला नौडिहवा चौराहे पर घनी आबादी के बीच सोमवार की दोपहर अजगर निकला। गांव के युवाओं ने रेस्क्यू कर अजगर को पोखरी में छोड़ दिया है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के नौडिहवा चौराहे पर घनी आबादी के बीच धूप निकलते ही एक अजगर दिखाई दिया। गांव के रविंद्र यादव, श्रवण गुप्ता, गुलशन गोस्वामी, हीरालाल मद्धेशिया, सुरेश साहनी आदि युवाओं ने हिम्मत जुटा कर रेस्क्यू कर पोखरी में छोड़ दिया। संवाद