मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर स्थित माइनर के पास सिंदुरिया सिसवा मार्ग पर वाहनों के चलने से उड़ रही धूल से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम सभा हरिहरपुर निवासी दिलीप गुप्ता, सबलू पटेल, भरत मद्धेशिया, बैजनाथ पटेल, सिकंदर साहनी, अमरजीत, मुन्ना निशाद, दिवाकर पटेल का कहना है वर्तमान समय में सिंदुरिया सिसवा मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। हरिहरपुर स्थित माइनर के पास सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। सड़क पर पानी नहीं गिराने के कारण हरिहरपुर स्थित ताल से मिट्टी लेकर महराजगंज की तरफ आ जा रहे डंपर के चलने से सड़क पर धूल उड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा नियमित रूप से ठेकेदार द्वारा सड़क पर पानी नहीं गिराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।