फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के पिपरिया चौराहे से सिहुली परसा, वनग्राम कंपार्ट 26, 27 व 28 को जोड़ने वाली सड़क पर लंबे समय से हो रहे जलभराव को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने पिपरिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण सुनील राजभर, कोइल चौधरी, श्यामबदन, रामपति, शोभा, कविता समेत अन्य लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों का दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें