फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेई साहब का कारनामा... गांव का ट्रांसफार्मर लगवा दिया दुकान के सामने

Tue, 06 Jun 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
ग्राम सभा हरपुर तिवारी में तहत जांच करते हुए एसडीओ विवेक पांडेय, चंद्रेश उपाध्याय अधीशासी अभियं
विज्ञापन
परतावल क्षेत्र के बैजौली चौराहे से गुजरने वाली एचटी लाइन के खंभे पर मिला 10 केवीए का ट्रांसफार्मर, लगना था गांव में लगाया दुकान के पास, शिकायत के बाद खुली पोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बिजली निगम के खेल भी निराले हैं। चढ़ावा मिलते ही अधिकारी नियम-कानून भूल जाते हैं। आरोप है कि कुछ ऐसा ही खेल एक जेई साहब ने किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के सदस्य विजय प्रताप सिंह का आरोप है कि 10 केवीए का ट्रांसफार्मर गांव में लगने के लिए आया था, लेकिन उसे बैजौली चौराहे पर एक दुकान के सामने लगवा दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर जब मामले की जांच कराई गई तो जेई साहब की कलई खुलकर सामने आ गई।
यह मामला परतावल बिजली घर के हरपुर फीडर से जुड़ा है। एंटी करप्शन ब्यूरो के सदस्य विजय प्रताप सिंह ने 23 मई को बिजली निगम के चेयरमैन से शिकायत की कि गांव में लगने के लिए आया 10 केवीए का ट्रांसफार्मर बैजौली चौराहे पर लगवा दिया गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन में जांच के निर्देश दिए। घुघली उपखंड के एसडीओ विवेक पांडेय व आनंदनगर के एक्सइएन चंद्रेश उपाध्याय की टीम ने जांच शुरू की। जांच टीम जब बैजौली चौराहे पर पहुंची तो जेई मनीष पांडेय की खामियां सामने आ गई। चौराहे से होकर जाने वाली 11 केवीए की एचटी लाइन के खंभे पर बिजौली चौराहे पर 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा मिला। आरोप है कि इस ट्रांसफार्मर से एक दुकान को दो किलो वाट का कनेक्शन भी दिया गया है। दुकान में पंखा, फ्रीज समेत बिजली के अन्य उपकरण धड़ल्ले से चल रहे हैं, लेकिन गांव में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो के सदस्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच टीम ने नियम से परे जाकर लगाए गए ट्रांसफार्मर के बारे में गहराई से जांच की तो पता चला जेई ऐसे ही दुकानदार पर मेहरबान नहीं हुए थे। इसके बदले चढ़ावा लिया गया था। यह बात जांच टीम ने दुकानदार से लिखवाकर ले लिया है। इसके अलावा कई अन्य खामियां भी पकड़ी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैजौली चौराहे पर दो किलोवाट के कनेक्शन पर 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की जानकारी खंड के कार्यालय में किसी प्रपत्र में अंकित नहीं है। उधर, अवर अभियंता मनीष पांडेय ने आरोपों को निराधार बताते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कहीं है।

गांव के अबूल खान ने बताया कि ऐसी किसी गड़बड़ी के बारे में जानकारी नहीं है। कुछ रहेगा भी तो बिजली निगम के अधिकारी ही जानेंगे। आम लोगों को छोटे काम के लिए भी चक्कर लगाना पड़ता है। इम्तेयाज ने बताया कि यह सब विभागीय मामला है। अधिकारी ही ज्यादा जानते होंगे। बैजौली के ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगने के बारे में इस तरह की जानकारी नहीं है। अगर कुछ ऐसी बात है तो जानकारी हासिल करनी पड़ेगी।
...
कागज में और हकीकत में बहुत फासला

हरपुर तिवारी गांव में अफसा मुमताज के कनेक्शन की जांच हुई तो कागज में 63 केवीए कनेक्शन है। जबकि हकीकत में 160 केवीए का कनेक्शन पाया गया। जांच अधिकारी विवेक पांडेय ने बताया कि कमी मिलने पर गहन जांच की जा रही है।







कोट
शिकायत की जांच की गई है। परतावल उपखंड के हरपुर फीडर में पांच जगहों पर अवैध शिफ्टिंग व लाइन निर्माण की शिकायत मिली थी। जांच में तमाम खामियां मिली हैं। नियम के पालन नहीं किया गया है। गांव के लिए मिले ट्रांसफार्मर को चौराहे पर लगा दिया गया है। जांच चल रही है।
विवेक पांडेय, उप खंड अधिकारी, घुघली
...
कोट
जांच अधिकारियों को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से अधिकारी जांच करने में जुटे हैं। सभी तथ्य सामने आने के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें