फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 21 प्रधानों व सचिवों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 21 पंचायत भवनों में बदहाल व्यवस्था पर वहां के ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पंचायत भवन में बिजली व पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए थे। इन्वर्टर व इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद पंचायती राज विभाग की जांच में 21 जगहों पर पंचायत भवन में व्यवस्था बदहाल मिली है।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के कजरी, परसा पांडेय, महेशपुर मेहदिया, नौवाडीह, सुकरौली, पकरडीहा, धोतियहवा, रामनगर, मानिक तालाब, जमुहरा कला, लक्ष्मीपुर कैथवलिया, पैसिया उर्फ कोनघुसरी, अचलगढ़, भोतहा, सिसवा तौफीर, मल्हनी फूलवरिया व बकैनिया हरैया के पंचायत भवन में सुविधाओं का टोटा है। सदर ब्लॉक के महदेवा, बरवा फहीम व गौनरिया बाबू, सिसवा के मथनिया व निचलौल के चटिया के पंचायत भवन में भी व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

...
कोट
पंचायत भवनों की बदहाल स्थिति को देखते हुए 21 गांवों के प्रधानों व सचिवों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। समय से स्पष्टीकरण नहीं दिने पर संबंधित सचिव व प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें