फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जलभराव से होकर अर्थी लेकर जाने को विवश हुए गांव के लोग

Mon, 08 Jul 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर/भिटौली। विकास खंड परतावल के तरकुलवा तिवारी के केवटान टोले के ग्रामीणों को जलभराव के कारण मुख्य मार्ग तक जाने में परेशानी हो रही है। रविवार को टोले पर वृद्ध महिला बरसाती देवी की मृत्यु हो गई। रास्ता न होने के कारण परिजन गहरे पानी से होकर अर्थी को मुख्य मार्ग तक ले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सूखे मौसम में हम लोग पगडंडी के रास्ते गांव के बाहर मुख्य मार्ग तक तो चले जाते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में केवटान टोले के चारों तरफ पानी भर जाता है। इससे चलते विवश होकर घुटनों तक पानी से होकर हम लोग मुख्य मार्ग तक जाते हैं। आज जब एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई तो महिला के परिजनों ने गहरे पानी से होकर ही मुख्य मार्ग तक अर्थी ले गए।
ग्रामीणों ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों से रास्ता बनवाने की मांग की, लेकिन हम लोगों की बस्ती तक जाने के लिए आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। गांव के सोनिया देवी, चनिया देवी, रजली देवी, कुंती देवी, इंद्रावती, कमलावती, तेतरा देवी, रामदेव निषाद, सुग्रीव निषाद, कमल निषाद, सूरज निषाद, सनोज निषाद ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें