फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम प्रधान ने पिटाई करने का आरोप लगाया

Sat, 10 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव भैसिया के ग्राम प्रधान रामसेवक को पुरानी रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

नौतनवां थाना क्षेत्र के भैसाहिया निवासी ग्राम प्रधान रामसेवक यादव ने नौतनवां पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक से चौराहे से घर लौट रहे थे। गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास चार लोग बाइक रोककर गाली देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई की। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्रित हुए तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें