ठूूूूठीबारी इंडो नेपाल सीमा पर पसरा सन्नाटा व सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवान व पुलिस कर्मी।संवाद
ठूठीबारी। निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार शाम छह बजे से भारत-नेपाल सीमा सील होने के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। सुरक्षाकर्मी लगातार कड़ी निगहबानी कर रहे हैं।
एसएसबी बीओपी इंचार्ज ने बताया कि एसएसबी व कोतवाली पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रम, इमरजेंसी जैसी जरूरत वाले लोगों को अधिकारियों के निर्देश के बाद आने-जाने की सहूलियत दी जा रही है। खुली सीमा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगातार जवान पिलर टू पिलर मोबाइल ड्यूटी कर रहे हैं। संवाद