सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव।संवाद
महराजगंज। समाजवादी पार्टी ने विद्यासागर को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक विद्यासागर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले विद्यासागर सिसवा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व वह लंबे समय तक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े रहे। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश नेतृत्व ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने में कोई कोताही नहीं की जाएगी। पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, विंद्रेश कन्नौजिया, पवन वर्मा समेत अन्य सपाइयों ने प्रसन्नता जताई है। संवाद