फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक पर हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
बाइक पर स्टंट करते हुए दिखे युवक, धारदार हथियार लहराया।
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी इलाके में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर स्टंट करते और हाथों में धारदार हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और युवकों की तलाश में जुटी है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चारों युवक न सिर्फ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं बल्कि लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश भी कर रहे हैं। बाइक पर बिना हेलमेट और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए यह युवक सड़कों पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उनमें से एक युवक हाथ में धारदार हथियार लहराते हुए वीडियो बनवाता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के तेजी से वायरल होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें