फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्राओं से स्कूल में काम कराने का वीडियो वायरल

Thu, 12 Sep 2024 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियर। विकास खंड पनियरा में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से काम कराने का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं वार्डेन की ओर से इसे बेबुनियाद करार दिया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय पनियरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्राओं से ईंट साफ कराया जा रहा है। बर्तन धुलवाया जा रहा है। इतना ही नहीं एक वीडियो में एक छात्रा डरी व सहमी सी दिख रही है जो रोते हुए अपने दर्द को बयां रही है, लेकिन वह इतनी खौफजदा दिख रही है उसकी आवाज साफ नहीं आ रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में जांच टीम बना दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें