परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में नए वर्ष के अवसर पर डांस करती हुई लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल करने के बाद युवक ने तुरंत ही वीडियो हटा दिया। लड़कियों के परिजनों ने इसकी शिकायत श्यामदेउरवां पुलिस से की। श्यामदेउरवां पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत करा दिया।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में नए वर्ष के अवसर पर कुछ लोग डीजे बजाकर जश्न मना रहे थे। डीजे की धुन पर गांव की कुछ लड़कियां भी डांस कर रही थीं। वहां मौजूद एक युवक ने डांस करते हुए लड़कियों का वीडियो बना लिया। तीन दिन बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह बात जैसे ही लड़कियों के परिजनों को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत श्यामदेउरवां पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार की शाम तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया और बिना किसी कार्रवाई के पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता होने की पुष्टि की। संवाद