पुलिस ने दर्ज कर लिया है केस, चल रही विवेचना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बीते 24 जुलाई को थाना क्षेत्र के रजौडा़ कला गांव में पुरानी रंजिश में सुदामा गौड़ को दबंगों ने लाठी-डंडे से मारापीटा, इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पिता को पीटता देख बेटा सत्यनारायण गौड़ सहम गया और बाप को दबंगों के चंगुल से बचाने की कोशिश करने लगा। जिस पर मनबढ़ों ने बेटे को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। चौकी प्रभारी पनियरा कस्बा अख्तर आलम कहना है कि इस मामले में एक पक्ष के दो लोग घायल थे। इसमें मारने-पीटने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना की विवेचना चल रही है।