महराजगंज में फायरिंग करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक पिस्टल लेकर दुकान के सामने खड़ा है। चंद मिनटों ने पिस्टल ऊपर कर दो बार फायरिंग किया। एक दुकान के सामने का यह वीडियो है। पीछे पर लोग बैठे हैं। फायरिंग होने पर कुछ आवाज भी आ रही है, लेकिन युवक ने अनसुना कर दिया।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो को मुडिला बाजार का बताया जा रहा है। यहां युवक के घर भतीजे का जन्म हुआ तो वह खुशी मनाने के लिए लाइसेंसी पिस्टल लेकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
इसके बाद से पुलिस ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया और आरोपी पर केस दर्ज कर दिया गया। सदर क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक सड़क पर पिस्टल से फायर कर रहा है। वायरल वीडियो में फायरिंग करने वाले की पहचान मनीष कुमार निवासी मुडीला बाजार थाना पनियरा के रुप में की गई है।
इनकी ओर से अपने छोटे भाई के पुत्र पैदा होने पर अपनी दुकान के सामने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया गया। इस संबंध में थाना पर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।