फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसा रोकने के लिए तैनात होंगे वाहन निरीक्षक

Thu, 05 Sep 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सड़क हादसों पर रोक लगाने एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जल्द जिले में मोटर वाहन निरीक्षक तैनात होंगे। मोटर वाहन निरीक्षक वाहनों की फिटनेस की जांच करेंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी करेंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय व यातायात पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी सड़क हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। आए दिन जिले के अलग-अलग क्षेत्र में होने वाले हादसे में लोग घायल हो रहे हैं, वहीं कई जान भी गवां रहे हैं। हादसों को रोकने के लिए स्कूल कॉलेजों में गोष्ठी का आयोजन कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है तो जागरूकता संबंधित पंफ्लेट का भी वितरण लोगों में किया जाता है।
तमाम कोशिश के बाद भी हादसे लगातार हो रहे हैं। इसे देखते हुए ही अब शासन ने बीते दिनों प्रत्येक जिले में मोटर वाहन निरीक्षक की तैनाती किए जाने का निर्णय लिया है। इनके पास जिले के सभी तहसीलों की जिम्मेदारी होगी। एआरटीओ कार्यालय के अनुसार संबंधित निरीक्षक को बाइक के साथ एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया जाएगा। यह निरीक्षक सड़क हादसे को रोकने के लिए प्लान बनाएंगे और मॉनीटरिंग भी करेंगे। साथ ही वाहन फिटनेस की भी जांच करेंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन



सड़क हादसों पर रोक के लिए व लोगों को यातायात नियम का पालन कराने के लिए मोटर वाहन निरीक्षक की तैनाती शीघ्र होगी। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निरीक्षक की तैनाती से सड़क हादसों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन


-विनय कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें