मिठौरा। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के बरवा सोनिया निवासी आकाश मां शीला व भाई गोविंद के साथ बुधवार को बाइक से घर आ रहे थे। रामपुरमीर चौराहे के पास एक वाहन की चपेट में आ गए। गोविंद (40), शीला देवी (35), अकाश गंभीर (25) रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक सिन्दुरिया नासिर हुसैन ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद