फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, एडीओ पंचायत करेंगे जांच

Fri, 28 Apr 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा ब्लॉक के ग्राम मधुबनी में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में अनियमितता का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मिठौरा ब्लॉक के मधुबनी गांव में अपात्रों को प्रधान आवास योजना की सूची में शामिल करने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक मणि त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत पनियरा को सौंपी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने ग्राम मधुबनी की जांच में पाया था कि गांव में पात्रता को नजरंदाज करते हुए मनमाने तरीके से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों का आवंटन किया गया है। लाभार्थियों को अनैतिक रूप से लाभान्वित करने के साथ ही शासनादेश के विपरीत ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से कार्य किया जा रहा है। प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन अवधि में वह मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। प्रकरण की जांच के लिए पनियरा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुड्डू प्रसाद को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए उनसे रिपोर्ट मांगी है। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जांच अधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें