महराजगंज। वनटंगिया विकास समिति के बैनर तले बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर वनटंगिया गांव को विशेष सुविधा देने की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष जयराम प्रसाद के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि वनटंगिया गांव को आसपास के गांव से जोड़कर राजस्व गांव का दर्जा तो दे दिया गया है, लेकिन इन वनटंगिया गांव को अधिकार प्रमाणपत्र देने के बाद विकास के लिए अलग से अतिरिक्त बजट मिलना चाहिए। इसलिए सभी 18 वनटंगिया गांव को विशेष बजट उपलब्ध कराया जाए जिससे इन गांव में विकास तेजी से हो सके। वनटंगिया को प्राधिकार प्रमाणपत्र देने के बाद उन्हें भी किसान सम्मान निधि से जोड़ा जाए क्योंकि वनटंगिया किसान भी इसके लिए पात्र हैं। रमेश, राजाराम, अरशद, रमाशंकर निषाद, श्याम बिहारी आदि ज्ञापन देने वालों में शामिल रहे।