महराजगंज। जिले में तीन चरणों में मिशन इंद्रधनुष-4.0 अभियान का शुभारंभ सीएमओ डाॅ. नीना वर्मा ने सोमवार को इंदिरा नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे को ड्राॅप पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिला और दो वर्ष तक के बच्चे छूटना नहीं चाहिए। समय पर सभी को प्रतिरक्षित करेंगे। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. केपी सिंह ने कहा कि बच्चे और गर्भवती महिलाओं का समय से टीकाकरण बहुत जरूरी है। टीबी से बचाव को बीसीजी, लीवर की बीमारी को हेपेटाइटिस बी, पोलियो से बचाव को ओपीवी, काली खांसी, डिप्थीरिया, टेटनस आदि से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डाॅ. वीर विक्रम सिंह, डॉ. विकास यादव, राहुल सिंह, आशुतोष मिश्रा और नागेंद्र पांडेय मौजूद थे। संवाद