फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बोल्डर पिचिंग के लिए निर्माण ठोकर में दोयम ईंट का प्रयोग

विज्ञापन
बोल्डर पिचिंग के लिए निर्माण ठोकर में दोयम ईंट का प्रयोग
विज्ञापन
शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जिम्मेदारों को लगाई फटकार, निर्माण ठोकर से दोयम ईंट को हटवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। गंडक प्रणाली की देवरिया शाखा नहर के सिधावे गांव स्थित रेगुलेटर की कटान को रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग के लिए ठोकरों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते ठेकेदार की ओर से मानकों की अनदेखी की जा रही थी। दोयम दर्जे की ईंट लगाई जा रही है। शिकायत पाकर मंगलवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई। फिर निर्माण ठोकर में लगे दोयम दर्जे की ईंट को हटवा दिया। वहीं, एसडीएम की सख्ती को देखते हुए मौके पर जिम्मेदारों में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।

मंगलवार को सिधावे गांव में मौके पर पहुंचे एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि गंडक प्रणाली की देवरिया शाखा नहर के सिधाव गांव स्थित रेगुलेटर की दोनों छोर को पानी की तेज धारा ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसे संज्ञान में लेते हुए शासन ने रेगुलेटर की कटान को रोकने के लिए बजट स्वीकृत किया है। कुछ लोगों से सूचना मिली कि परियोजना में संबंधित अभियंता व ठेकेदार बड़े पैमाने पर मानक की अनदेखी करते हुए ठोकर निर्माण कार्य में ईंट, बालू, गिट्टी से लेकर अन्य सामग्री दोयम किस्म का लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच निरीक्षण किया गया। जहां पर निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की ईंट पाई गई। जिसे हटवाते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण करने के लिए जिम्मेदारों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें