फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑटो से नेपाल भेजी जा रही थी यूरिया बरामद

Wed, 21 Feb 2024 08:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल कस्टम टीम ने बुधवार को भारत-नेपाल बॉर्डर पर यूरिया से लदी ऑटो पकड़ ली। आरोपी मौके से भाग गया। निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की भारत-नेपाल बॉर्डर पर बहुआर गांव के पास से एक ऑटो की मदद से यूरिया खाद नेपाल भेजी जा रही है। सूचना पर टीम के साथ घेराबंदी कर एक संदिग्ध ऑटो को पकड़ ली। तलाशी लेने पर ऑटो से 10 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई जबकि मौके से आरोपी नेपाल राष्ट्र की ओर भाग निकला। मामले में बरामद खाद लदी ऑटो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें