फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहुआर कला में कोटे की दुकान की जांच के दौरान हंगामा

Fri, 20 Sep 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे गांव बहुआर कला स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की जांच करने बृहस्पतिवार को टीम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए। टीम ने हंगामे के बीच ही राशनकार्ड धारकों का बयान दर्ज किया। उसके बाद लौट गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बहुआर कला गांव में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को धांधली के मामले में बीते करीब तीन माह पहले ही पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया गया है। ऐसे में उक्त दुकान की पुनः जांच करने के लिए गांव में विभाग की ओर से गठित टीम पहुंची थी, जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण जांच टीम के सामने ही एक दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिए।

जांच टीम में शामिल एआरओ मीरा राय ने बताया की राशन वितरण में धांधली के मामले के कोटे की दुकान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। ऐसे में दुकानदार के खिलाफ अंतिम कार्रवाई के लिए जांच की गई है। गांव में पहुंच राशनकार्ड धारकों का बयान दर्ज कर जांच की गई है। अंतिम निर्णय के लिए जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें