फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 31 तक अपलोड करें बिल्डथॉन की सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 कार्यक्रम इन दिनों प्रभावी है। इसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की पहल को बढ़ाना है। बिल्डथॉन में जनपद के विद्यार्थी भी अपने स्कूल की टीम के साथ हिस्सा ले रहे हैं। डीआईओएस ने इसमें प्रतिभाग करने के इच्छुक स्कूलों के लिए निर्देश पत्र जारी करते हुए 31 अक्तूबर तक अपना नवाचार, फोटो, वीडियो व अन्य कंटेंट अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से विकसित भारत बिल्डथाॅन कार्यक्रम विकसित किया गया है। बेसिक व माध्यमिक के ऐसे स्कूल जो पांच से सात विद्यार्थियों के समूह व स्कूल शिक्षकों के नेतृत्व में पंजीकरण करा चुके हैं, वह 31 अक्तूबर तक अपनी सामग्री आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करा दें। शिक्षकों की मेंबरशिप में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल, समृद्ध भारत की थीम पर विचारों का कंटेंट, नवाचार व दो मिनट की वीडियो अपलोड करना है। थीम आधारित इनोवेटिव आइडिया प्रोजेक्ट बनाकर यूट्यूब की मार्फत भी अपलोड कर सकते हैं। शामिल होने वाले पुरस्कार भी जीत सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें