महराजगंज। स्थानीय पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन परिसर में व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल हुई। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों की दौड़ लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस लाइंस परिसर में सफाई बेहतर ढंग से करें। अपनी-अपनी बीट में सी-प्लान एप के माध्यम से प्रतिदिन ग्राम, कस्बों के संभ्रांत व्यक्तियों को फोन करें। बीट का भ्रमण कर महत्वपूर्ण जानकारी को अपडेट करें।