फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सकुशल परीक्षा कराना हम सबकी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें रविवार को होने वाली उप्र लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 को सकुशल कराने पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि सकुशल परीक्षा कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के कक्षों में सीसीटीवी, सही व एक तरह की दीवार घड़ी, महिला व पुरुष सिपाही सहित फोर्स की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक अभ्यर्थी परीक्षा की वर्षो से तैयारी करता है। परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने की जानकारी के अभाव में परीक्षा देने से रह जाता है। इसलिए गेट बंद की जानकारी सीटी बजाकर दी जाय, ताकि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न होने पाए।
उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि गोरखपुर से महराजगंज और महराजगंज से गोरखपुर के लिए सुबह व शाम को विशेष बसें चलाई जाएं। उन्होंने सभी ईओ से कहा कि रैन बसेरा में ठहरने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी शालीग्राम, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, फरेंदा के एसडीएम मदन मोहन वर्मा, सदर एसडीएम मो जसीम, अपर एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्र, महेंद्र प्रताप, डीआईओएस अमर नाथ राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
सीसीटीवी कैमरा आदि की कर लें जांच
डीएम ने कहा कि परीक्षा के पहले सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, नोडल व सहायक नोडल अधिकारी सभी 23 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सफाई, सीसीटीवी आदि की जांच कर लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन सुबह सफाई के समय ही कुछ अभ्यर्थी केंद्र में प्रवेश कर जाते हैं और अपने साथ किताब, मोबाइल फोन, कंप्यूटर लेकर चले जाते हैं। इसे रोका जाय और जांच के बाद ही कक्षों में जाने दिया जाय। गेट के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां नहीं जानी चाहिए। कक्ष निरीक्षक का अगर कोई रिश्तेतदार परीक्षार्थी है तो वह कक्ष निरीक्षक के तौर पर नहीं कक्ष में मौजूद रहेंगे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें