फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, खुशी से उछले विद्यार्थी

Sun, 21 Apr 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े। स्कूलों में परिणाम दिखाने की व्यवस्था की गई थी। मिले अंक की जानकारी लेने के बाद बच्चे खुशी से उछले और एक दूसरे के साथ सेल्फी लेकर शेयर करते हुए देखे गए। बच्चों की खुशी के आगे दोपहर की धूप भी फीकी लगी। परीक्षा परिणाम के बाद बच्चों ने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इंटर व हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम आने की जानकारी मिलने के बाद सुबह से ही बच्चों को बेसब्री से इंतजार था। ऑनलाइन सेंटरों पर जानकारी हासिल करने के लिए छात्र पहुंचे। कोई अपना रोल नंबर लिख कर जमा कर आ रहा था तो कोई रोल नंबर के साथ परिणाम देखने के लिए इंतजार कर रहा था। दोपहर दो बजे के बाद जब परिणाम घोषित होने लगे तो उत्तीर्ण करने वाले इस फिराक में रहे कि उनसे अधिक नंबर किसका रहा। परिणाम को लेकर बालिकाओं की उत्सुकता अधिक रही। बालिकाएं बनाकर परिणाम जानने साइबर कैफे पहुंचीं। जानकारी मिलने के बाद एक साथ खुशी का इजहार किया। गोल-गप्पे खाने के बाद आइस्क्रीम भी खाई।
नेहा, शिखा, रजनी, दीप्ती, उमैमा, यास्मीन ने कहा कि परिणाम बहुत बढ़िया आया इसलिए जानकारी लेने के बाद सहेलियों संग खान पान का लुत्फ उठा रहे हैं। बालक वर्ग भी परिणाम जानकारी लेने के बाद बाइक से घूमने अथवा शिक्षकों के घर आशीर्वाद लेने जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें