सोनौली। शारदीय नवरात्र पर शनिवार देर शाम माता रानी के पट खुलते ही सोनौली नगर के दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान नव दुर्गा पूजा बाल युवा दल समिति की ओर से मूर्ति स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने पर भव्य डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। समिति की अध्यक्ष गुड़िया देवी और उपाध्यक्ष रामरती गौड़ के नेतृत्व में महिलाओं और युवतियों ने देवी गीतों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। देर रात तक पंडाल जय माता दी के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा।