फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात चोर सामान सहित उठा ले गया ठेला, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 6 निवासी मदन लाल मद्देशिया का ठेला शनिवार को चोरी हो गया। पीड़ित मदन लाल ने बताया कि एक जनवरी 2026 को देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका सामान सहित ठेला चोरी कर लिया। ठेला उनकी आजीविका का मुख्य साधन था, जिससे वे परिवार का पालन-पोषण करते थे। मदन लाल ने 2 जनवरी को कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। तहरीर में उन्होंने थाना प्रभारी से अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मदन लाल मद्देशिया की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें