परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के सीमावर्ती गांव के करीब सैकड़ों किसान कंबाइन से धान की कटाई के बाद पशुओं के चारा के लिए पुआल इकठ्ठा कर बॉर्डर डेवलपमेंट रोड की पटरियों पर रखे हुए थे। मंगलवार की देर रात किसी अज्ञात कार सवार व्यक्ति भगवानपुर से बरगदवा तक पुआल के ढेर में आग लगाकर फरार हो गया। बताया जाता है कि कार सवार व्यक्ति पुआल के ढेर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाया है। सूचना पर पहुंची सेवतरी चौकी पुलिस ने खोजबीन की लेकिन कार सवार का कहीं-पता नहीं चला। सेवतरी चौकी प्रभारी अभय कुमार उपाध्याय ने बताया कि सूचना पाकर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची है लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही कार सवार फरार हो चुका था।