फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने बूथों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को महराजगंज नगर पालिका के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित बूथ संख्या 201, 202, 203, 204 का निरीक्षण किया। नए मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं सुधार के लिए बने काउंटर पर जरूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण है कि हर मतदाता को मतदान का अधिकार मिले। ऐसे में यह अभियान आगामी चुनावों के लिए बेहद जरूरी है। इस अभियान के तहत नए मतदाताओं का नाम जोड़ना और अन्य का सत्यापन और सुधार किया जाना है। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर इस अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं और बूथ स्तरीय कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, संतोष सिंह, दिनेश जायसवाल, बबलू यादव, अमित त्रिपाठी, ओमप्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें