महराजगंज। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत घर-घर दस्तक अभियान 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। लक्ष्मीपुर ब्लाॅक सभागार में एडीओ पंचायत प्रमोद यादव की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर बैठक हुई। अभियान को लेकर ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिवों, सफाई कर्मचारियों को बैठक कर से अपने-अपने ग्राम पंचायतों में जागरूकता रैली निकालने की अपील की गई।
ब्लाॅक समन्वयक जालंधर ने कहा कि ग्राम प्रधान को इस अभियान को सफल बनाने के लिए कुछ खास बातों पर ध्यान देना होगा। इसके लिए ग्राम स्वच्छता समिति की बैठक की जाए , ताकि लोगों को खुले में शौच से रोका जा सके।
यूनिसेफ के दीपक शर्मा ने बताया कि संचारी रोग के नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायत में एंटी लार्वा का छिड़काव कराई जाय। इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, बलिराज यादव, जयकिशुन यादव, अरुण चौधरी, योगेन्द्र साहनी, संतोष, सचिवों में मुकेश यादव, पी के सोनी, रामकिशुन आदि मौजूद रहे। संवाद