फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित बस खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे राहगीर

Wed, 15 May 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरिया नहर पर लगे पोल में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे एक बस अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिससे पोल टूट गया। घटना में आसपास मौजूद लोग बालबाल बचे। तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 33/11 विद्युत उप केंद्र पनियरा के जूनियर इंजीनियर कमलेश प्रसाद ने बताया कि करीब 10 बजे सूचना मिली है कि बस ने बिजली के खंभे में ठोकर मार दिया है, जिससे खंभा भी टूट गया है। कर्मचारियों को भेजकर आपूर्ति बहाल कराई गई है। बस चालक का पता कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें