परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल–पिपराइच मार्ग पर सोमवार की रात अनियंत्रित बाइक फिसलकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान जयदीप पासवान 23 निवासी ग्राम सभा बसहियां बुजुर्ग, टोला नेवाजी बारी, थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, जयदीप सोमवार देर रात किसी आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए बाइक से परतावल जा रहा था। मुख्य चौराहे से कुछ दूरी पहले ही अनियंत्रित होकर उसकी बाइक सड़क पर ही गिर गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी तुरंत परतावल चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया।