अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के मुड़ेहरा गांव के मोड़ पर शुक्रवार की रात 10:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार राम केवल गुप्ता (32), आशीष गुप्ता (26) और अमित गुप्ता (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नौतनवा के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। आशीष की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज हो रहा है। जबकि राम केवल और अमित का नौतनवा में ही इलाज हो रहा है। नौतनवा थाना क्षेत्र के गजरही निवासी दोनों भाई आशीष, अमित अपने जीजा चकदह के टोला बेलभार निवासी बहनोई राम केवल के साथ छोटी बहन के लिए रिश्ता देखने गए थे। लौटते वक्त संपतिहा से तीनों एक ही बाइक पर सवार हो गए। अभी वे पड़ोसी गांव मुड़ेहरा मोड़ के पास पहुंचे थे कि हादसा हो गया। चचेरे भाई प्रदीप गुप्ता के अनुसार दोनों का नौतनवा में इलाज हो रहा है।