अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत गजरहा चौराहा पर बुधवार को शाम 4:30 बजे एक अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे खड़ी बाइक से टकरा गई, जिससे खड़ी बाइक पर बैठे रफीक (20) का हाथ टूट गया। परिजन इलाज के लिए निजी साधन से युवक को नौगढ़ ले गए। बताया गया कि बनवाटारी निवासी रफीक गजरहा चौराहा पर किनारे अपनी खड़ी बाइक पर बैठकर किसी से बात कर रहा था। अचानक तेज गति से जा रही अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया। मौजूद लोग उसे स्थानीय प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद निजी साधन से परिजन नौगढ़ ले गए। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयहिंद ने कहा तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद