महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 5 संतकबीरनगर निवासी बबिता त्रिपाठी ने अपने मामा पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मामले में भांजी की शिकायती पत्र पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी राघव शरण पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस को दी शिकायती पत्र में बबिता ने बताया कि मामा राघव शरण पांडेय ने अपनी सारी संपत्ति एक साल पहले उसके नाम से बैनामा कर दिया था, अब उसे वापस मांग रहे हैं। आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। रविवार को गला दबाकर उसके साथ मारा-पीट की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि राघव शरण पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।