छेड़छाड़ का आरोपी फरार
चौक बाजार ( महराजगंज)। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक गांव के ही एक व्यक्ति के घर को सुनसान देख घुस गया। घर में युवती को अकेले देख अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा जिसकी लिखित शिकायत थाने में हुई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार को देर दोपहर अपने घर में अकेले कुछ घर का काम काज कर रही थी। उसकी मां दूसरे घर किसी काम से गई थी। पिता कृषि कार्य के लिए खेत गए थे। उसी दौरान गांव का ही एक युवक आया। घर में युवती को अकेले देख घर में घुस अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। शोर करने पर लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश करने की पुष्टि की।