फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोर को पकड़ने नौतनवां पहुंची उज्जैन जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चोर को पकड़ने नौतनवां पहुंची उज्जैन जीआरपी
विज्ञापन

नौतनवां। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के मामले में उज्जैन की जीआरपी लोकेशन ट्रेस कर रविवार को जांच करने नौतनवां पहुंची। जीआरपी आस पास के गांवों में संदिग्ध आरोपी का पता लगा रही है।
जानकारी के मुताबिक 13 जून को उज्जैन रेलवे स्टेशन से किसी यात्री का मोबाइल चोरी हुआ था। पीड़ित यात्री ने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जीआरपी ने लोकेशन ट्रेस किया तो संदिग्ध आरोपी का लोकेशन नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में आया। अब उज्जैन जीआरपी नौतनवां थाने पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी के प्रधान आरक्षी प्रेम बड़तिया ने बताया कि जून में उज्जैन रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी हुआ था। संदिग्ध आरोपी की लोकेशन नौतनवां थाना क्षेत्र के आस पास के गांवों में मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें