फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल संचालकों के लिए यूडायस पोर्टल बढ़ा रहा परेशानी

Fri, 01 Mar 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शासन की योजनाओं से स्कूलों को सीधे जोड़ने वाले एक मात्र माध्यम यू-डायस प्रपत्र भरना अब निजी स्कूलों के लिए चुनौती बन गया है। परिषदीय समेत अन्य विद्यालयों का डेटा 31 मई तक पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाना है। यदि इस अवधि में किसी स्कूल का यू-डायस कोड नहीं है तो शासन उसकी गणना स्कूल के रूप में नहीं करता है। यू डायस कोड फीडिंग में रुचि न लेने वाले कई विद्यालयों को विभाग ने नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों का कहना है कि शासन ने यू डायस को लाक कर दिया। इस वजह से बच्चों का नाम यू डायस में इंट्री नहीं हुआ है। ऐसे में स्कूल संचालकों के सामने संकट उत्पन्न हो गई है।
यू-डायस में डेटा फीडिंग वर्ष 2001 से ही चल रही है। अब तक इसमें ऑफलाइन बुकलेट स्कूलों में भेजकर डाटा भरवाया जाता था। 2019 से यू-डायस डेटा फीडिंग को पूरी तरह से आनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज डिस्ट्रीक स्कूल एसोसिएशन के सचिव महेंद्रानंद जायसवाल ले बताया कि यू डायस कोड में परमानेंट एजुकेशन नंबर मिलता है। कुछ बच्चे सरकारी में नाम लिखवाकर निजी विद्यालयों में पढ़ रहे हैं। जन्मतिथि और स्थानांतरण प्रमाणपत्र के अभाव में यू डायस अपडेट नहीं हुआ है। शासन ने यू डायस को ब्लॉक कर दिया है।
एक्सल एकेडमी के प्रबंधक दशरथ गुप्ता ने बताया कि एक तरफ जहां यू डायस फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के विरुद्ध विभाग कार्रवाई कर रहा है। वहीं कई दिनों से पोर्टल लाक होने से स्कूलों के सामने संकट उत्पन्न हो गई है।
जीएसपी स्कूल के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने बताया कि बच्चों का नाम नामांकन रजिस्टर और छात्र पंजिका रजिस्टर में है लेकिन यू डायस में नहीं है। जन्मतिथि ज्यादा न हो जाए और बच्चे का आगे का भविष्य खराब न हो इसीलिए अभिभावक आसानी से जन्म प्रमाण पत्र नहीं दे रहे हैं। नया एडमिशन बिना पेन नंबर (परमानेंट एजुकेशन नंबर) के संभव नहीं है।
ध्रूव नारायण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जिवेश मिश्रा ने बताया कि अधिकांश छात्रों का नाम सरकारी स्कूलों में दर्ज है, जबकि अध्ययन निजी स्कूलों में कर रहे हैं। सरकार एड न्यू स्टूडेंट का विकल केवल क्लास एक और इसके नीचे एलकेजी, यूकेजी नर्सरी के लिए अनुमति प्रदान की है लेकिन क्लास एक से ऊपर अनुमति नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें