फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के भैया फरेंदा चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। फरेंदा थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी कमलेश 26 नौतनवा की तरफ किसी काम से गए थे। जहां से वापस लौटते समय भैया फरेंदा चौराहे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें नौतनवां दुर्गापुर निवासी गोविंद 32 भी गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद