फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाली सीमेंट व बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर पिलर संख्या 501/6 के पास से दो बाइक पर लदी आठ बोरी नेपाली सीमेंट बरामद कर लिया। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम निचलौल को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक जीतू बोर्गोहैन ने बताया कि मटरा गांव के नजदीक पहुंचे तो दो व्यक्तियों को दो मोटर साइकिल पर कुछ सामान लादकर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा गया। उसी दौरान पेट्रोलिंग पार्टी को अलर्ट किया। घेराव करके दोनों मोटरसाइकिल को रोक लिया गया। जहां दो युवकों को रोककर पूछताछ किया गया तो दोनों ने अपना नाम दीपेन्द्र पाल व राजू पाल गांव कुड़िया, थाना बेलाटारी, जिला-नवलपरासी, नेपाल बताया। दोनों ने बताया कि नेपाली सीमेंट सस्ते दामों में खरीदकर उच्च मूल्य पर बेचने के लिए भारत ला रहे थे। पकड़े गए सीमेंट और मोटर साइकिल के साथ कस्टम निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें