फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक चोरी में दोषी को दो वर्ष का सश्रम कारावास

Wed, 24 Jan 2024 08:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा ने दोषी कन्दवा बाजार चिल्हिया थाना जनपद सिद्धार्थनगर निवासी विनोद को दो वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 15 दिन का अतिरिक्त भुगतना पड़ेगा। अभियोजन अधिकारी ललित कुमार वैद्य ने बताया कि अभियुक्त विनोद निवासी कन्दवा बाजार थाना चिल्हिया जिला सिद्धार्थनगर ने 2021 में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बृजमनगंज पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें