परसामलिक। खलिहान में काली माता मंदिर स्थान पर पीपल के पेड़ की डाल टूटकर गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, गंगवलिया टोला करौता निवासी धनमती (58) व खजांती (45) के साथ पीपल के पेड़ के किनारे चबुतरा पर दर्जनों की संख्या में गांव की महिलाएं बैठी थीं। पुरोहित पंडित शैलेश पाठक मुंडन कार्यक्रम शुरू होने से पहले कथा सुना रहे थे। इसी दौरान अचानक पीपल का एक मोटा सूखा डाल टूटकर गिर गया, जिससे धनमती व खजांती घायल हो गईं। पुरोहित की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान राकेश कुमार पटेल ने दोनों महिलाओं को सीएचसी रतनपुर पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि धनमती को उसके परिजन जिला अस्पताल ले गए और खजांती के परिजन नौगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर गए हैं।