घुघली। घुघली स्टेशन पर तत्काल टिकट देने में हो रहे धांधली की शिकायत स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से की थी। शुक्रवार को बनारस रेलवे विजिलेंस टीम तथा कप्तानगंज जीआरपी ने संयुक्त रूप से छापा डाला। इस दौरान दो को हिरासत में लेकर टीम कप्तानगंज ले गई जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। मौके पर पहुंचे जीआरपी निरीक्षक समर सिंह ने बताया कि दो को हिरासत में ले लिया गया है। विजिलेंस टीम उनसे पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट तैयार कर हेड ऑफिस को भेजा जाएगा। संवाद