फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी के दो पंपिंग सेट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम पतालकुई में चोरी मामले में तीन आरोपियों को घुघली पुलिस टीम ने शनिवार को गिरफ्तार करके दो पंपिंग सेट बरामद कर लिया।
विज्ञापन

घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव ने बताया कि 31 जनवरी की रात ग्राम पतालकुईं में खेतोें की सिंचाई के लिए लगे दो पंपिंग सेट को चोरों ने चुरा लिया था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी। इस बीच शनिवार को सटीक सूचना के आधार पर पतालकुईं नहर पुलिया के पास से तीन आरोपियों श्याम बिहारी (35) निवासी ग्राम बन्नी थाना कोठीभार जनपद महराजगंज, पवन राय (22) निवासी घुघली मिल गेट के सामने वार्ड नं0- 2 बृहस्पति बाजार थाना घुघली जनपद महराजगंज, महेश (32) निवासी ग्राम बेलटिकरा डिहवा टोला थाना पनियरा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी गए पंपिंग सेट बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करके न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें