फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 16 किलो चरस दिल्ली ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी पर पहले से दर्ज है केस, दूसरे का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमहवा मोड़ के पास पुलिस ने रविवार की सुबह 16 किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नेपाल से लेकर दिल्ली जाने वाले थे। एक आरोपी पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दूसरे का पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। तस्करों के पास से दो मोबाइल फोन, 2960 भारतीय व 635 नेपाली रुपये मिले हैं।
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि 16 किलो बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9 करोड़, 60 लाख रुपये होगी। कोतवाली व एसओजी टीम ने जांच के दौरान अमहवा मोड़ के पास से बाइक सवार दो तस्करों को चरस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों ने अपना नाम जीवन मातिवर निवासी भगतपुरवा टोला डुगरपुर, थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज व दीपेंद्र बहादुर वरायली निवासी दुरागाऊ, थाना व जिला रामेछाप, राष्ट्र नेपाल बताया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तलाशी में जीवन के पास से करीब 8.500 व दीपेंद्र के पास से करीब 7.500 किलो चरस बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि नेपाल से चरस खरीदकर दिल्ली ले जाकर बेचते हैं।
एसपी ने बताया कि जीवन के खिलाफ ठूठीबारी, निचलौल, बरगदवा थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा आरोपी नेपाल का रहने वाला है। इस वजह से उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

...
दिल्ली में एक महिला तक पहुंचानी थी चरस की खेप
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तस्कारों ने बताया कि चरस की खेप को दिल्ली में एक महिला तक पहुंचाना था। आरोपी जीवन के बताया कि नेपाल से चरस लाने के दौरान पगड़गियों का सहारा लिया जाता था। सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए बाइक व साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। उसने बताया कि बुटवल से चरस लेकर आ रहा था। गोरखपुर से ट्रेन से दिल्ली जाने की व्यवस्था की गई थी। इस अवैध धंधे में पूरा सिंडिकेट काम करता है।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें