फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: थ्रेसर रखने पर दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों पक्ष की ओर से दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज।ठूूूूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव में थ्रेसर खड़ा करने को लेकर जमीनी विवाद में दो पक्ष वापस में भीड़ गए, जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से चले लाठी-डंडे में 6 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को अस्पताल भेजवा कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जाता है की ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चटिया टोला लालपुर निवासी अशोक यादव अपना थ्रेसर विवादित जमीन में लाकर खड़ा कर दिए। यह देख विपक्षी दिनेश खरवार द्वारा विरोध किया गया। जिस पर दोनों पक्ष के लोग कहासुनी करते हुए लाठी डंडा लेकर मारपीट पर उतारू हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष के दिनेश खरवार की तहरीर पर विपक्षी अशोक यादव, कन्हैया, रामप्यारे, जगदीश, अवधेश, अनिल, अमरजीत व रामप्रकाश के खिलाफ बलवा मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के अशोक यादव की तहरीर पर विपक्षी सुदामा खरवार, रमेश, दिनेश, नरेश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी रण विजय वर्मा ने बताया कि थ्रेसर रखने संबंधी विवाद के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें