ठूठीबारी। कस्बे के बाईपास सड़क मार्ग पर बालू गिराए जाने की वजह से सोमवार रात करीब 9 बजे सड़क हादसा हो गया।
हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निचलौल सीएचसी भिजवाया। सोमवार की रात करीब नौ बजे एक बाइक पर दो युवक नेपाल से ठूठीबारी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बाइपास मार्ग पर सड़क पर फैले बालू पर बाइक फिसल गई। दुर्घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी निचलौल भेजा गया। युवकों की पहचान मोहन पुत्र जवाहिर निवासी ग्राम रमजीता ठूठीबाड़ी व अभिमन्यु राजभर निवासी गुटी परसौनी नेपाल के रूप में हुई है।