फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आइसक्रीम के दो नमूने लेकर जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बढ़ती गर्मी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को घुघली बाजार में जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर हंसराज प्रसाद ने घुघली बाजार स्थित जूस एवं आइसक्रीम की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो प्रतिष्ठानों से आइसक्रीम के दो नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें